परेश रावल ने कहा है कि हेरा फेरा 3 छोड़ने का फैसला पूरी तरह से उनका था

परेश रावल की हेरा फेरी छोड़ने के बाद से ही फैंस तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। शुरूआत में लोगों का कहना था कि उन्होंने क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म छोड़ी है। मगर फिर परेश ने खुद ही इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। हालांकि उन्होंने केवल क्रिएटिव डिफरेंस की बात नकारी थी। असली बात फिर भी नहीं बताई। इस मसले को लेकर इंटरनेट पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मगर इस बीच परेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि असल में हुआ क्या था। मिड डे के साथ हुए एक बातचीत में परेश रावल ने कहा

मुझे पता है कि यह बात सुनकर बहुत सारे लोगों को झटका लगा होगा। हम तीनों की जोड़ी और प्रियदर्शन जी के डायरेक्शन का कॉम्बिनेशन हमेशा खास रहा है। लेकिन सच यह है कि मैंने खुद फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे इसका हिस्सा बनने का मन नहीं था। फिलहाल मेरा यह फैसला फाइनल है। लेकिन मैं हमेशा  कहता हूं कि किसी भी चीज के लिए कभी नहीं कहना चाहिए। भविष्य में क्या होगा यह कोई नहीं जानता।

परेश ने प्रियदर्शन के साथ कोई मनमुटाव होने की बात से भी साफ इंकार किया। उन्होंने कहा मैं प्रियदर्शन जी को बहुत पसंद करता हूं और एक डायरेक्टर के तौर पर उन पर मुझे पूरा भरोसा और सम्मान है। हमने पहले भी साथ में कई शानदार फिल्में की हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमारे बीच कभी कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं रहा और आगे भी इसकी कोई संभावना नहीं है। मेरे लिए पैसों से बढ़कर दर्शकों का प्यार और सम्मान है । इस समय बस मुझे लगा कि यह ऐसा रोल है जो मैं नहीं करना चाहता। बस इतनी सी बात है। परेश प्रियदर्शन ने उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए भी कहा था। मगर वो नहीं माने। जहां तक अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की बात है। परेश ने उन्हें भी अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी थी। ताजा अपडेट यह है कि परेश के इस फैसले को मेकर्स अनप्रोफेशनल ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि परेश के चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए इसकी भरपाई भी खुद परेश को ही करनी होगी। इसी वजह से अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कम्पनी केप ऑफ गुड फिल्मस ने उन पर 25 करोड़ का केस कर दिया है।

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के लिए बहुत ज्यादा फीस मांगी

अभी सारी बातें चल ही रही थी कि नई खबर आ गई। अब बताया जा रहा है कि परेश के इस फिल्म से निकलने की वजह असल में कुद और नहीं बल्कि उनकी फीस है। इंडिया टुडे के एक सोर्स के मुताबिक परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के लिए करीब 25 करोड़ रूपये की फीस मांगी थी। उनका मानना था कि यह फिल्म उनके कैरेक्टर बाबूराव के दम पर ही चलेगी। इसी वजह से उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की सोची।

मगर अक्षय जो कि इस मूवी के प्रोड्यूसर भी हैं, उन्हें यह बात पंसद नहीं आई। उन्होंने परेश की डिमांउ को मानने से साफ इंकार कर दिया। खबर है कि परेश को पहले ही अपने मार्केट रेट से तीन गुना ज्यादा पैसे दिए जा रहे थे। ऐसे में उन्हें 25 करोड़ रूपये दे पाना असंभव था। इससे नाराज होकर परेश ने यह फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्मस ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया। खबर है कि इस खींचतान के चलते फिल्म की शूटिंग भी रूक चुकी है।

जबकि सुनील शेट्टी के मुताबिक आईपीएल खत्म होने से पहले इसका टीजर आने वाला था। बता दें कि कुछ दिन पहले जब परेश ने फिल्म छोड़ने का ऐलान किया था तो इसके पीछे की वजह क्रिएटिव मतभेद बताई जा रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इस बात से खुद ही इंकार कर दिया था। साथ ही यह भी कहा कि उनके मन में प्रियदर्शन को लेकर बहुत रिस्पेक्ट है और वह उनके साथ हमेशा काम करते रहेंगे।

11 thoughts on “परेश रावल ने कहा है कि हेरा फेरा 3 छोड़ने का फैसला पूरी तरह से उनका था

  1. Приветствую! На первом этапе нужно разобраться — крыша производственного цеха. Лень разбираться — могу рекомендовать проверенную компанию: установка мембранной кровли. Как правило промышленные кровли — нуждаются в профессионалах. Например, сложная конфигурация — то есть важен опыт бригады. На первом этапе профессиональное оборудование. Вот потому что это работает. Вместо заключения: крыша сдаётся с гарантией.

  2. Привет всем! Сегодня затронем тему про гидроизоляцию крыши ТЦ. На практике понял: хочешь надёжно — могу рекомендовать ребята: монтаж ПВХ кровли. Здесь такой момент: плоская кровля — это не как скатная. Вот, то есть неправильный уклон — слышишь постоянно про лужи? То есть технология нарушена. Мы используем разуклонку из керамзита, сверху — полимерное покрытие. Вот потому что высокоэффективный инструмент. Резюмируем: никаких луж и протечек.

  3. For those seeking an exceptional online gaming experience, us.com](https://maxispin.us.com/) stands out as a premier destination. At Maxispin Casino, players can enjoy a vast array of pokies, table games, and other thrilling options, all accessible in both demo and real-money modes. The casino offers attractive bonuses, including free spins and a generous welcome offer, along with cashback promotions and engaging tournaments. To ensure a seamless experience, Maxispin provides various payment methods, efficient withdrawal processes, and reliable customer support through live chat. Security is a top priority, with robust safety measures and a strong focus on responsible gambling tools. Players can easily navigate the site, with detailed guides on account creation, verification, and payment methods. Whether you’re interested in high RTP slots, hold and win pokies, or the latest slot releases, Maxispin Casino delivers a user-friendly and secure platform. Explore their terms and conditions, read reviews, and discover why many consider Maxispin a legitimate and trustworthy choice in Australia.
    The user-friendly nature of the platform ensures it is accessible to all users.

    **Features of MaxiSpin.us.com**
    The platform also provides a strong spin-text generator, letting users easily produce distinct versions of their content.

    **Benefits of Using MaxiSpin.us.com**
    The scalability of the platform ensures it can cater to users of all sizes and industries.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *